इंदौर से 10 किमी दूर है उमरीखेड़ा मनोरंजन पार्क, यहां नाइट स्टे
Tourist Place Near Indore: उमरीखेड़ा पार्क में नाइट स्टे के लिए तीन तरह की सुविधाएं तैयार की गई हैं, जिसमें मड हाउस, स्विस टेंट और सामान्य टेंट शामिल है। इन सभी की दरें वन विभाग मुख्यालय ने तय कर दी हैं। पर्यटकों को दो दिन पहले बुकिंग करवाना अनिवार्य होगा। नाइट स्टे के साथ ही आगंतुक मालवा और निमाड़ के पारंपरिक व्यंजनों का भी स्वाद ले सकेंगे।
पार्क में नाइट स्टे के लिए तीन तरह की सुविधाएं तैयार की गई हैं, जिसमें मड हाउस, स्विस टेंट और सामान्य टेंट शामिल है। इन सभी की दरें वन विभाग मुख्यालय ने तय कर दी हैं। अधिकारियों का कहना है कि पर्यटकों को दो दिन पहले बुकिंग करवाना अनिवार्य होगा। नाइट स्टे के साथ ही आगंतुक मालवा और निमाड़ के पारंपरिक व्यंजनों का भी स्वाद ले सकेंगे, जो अनुभव को और खास बनाएगा।
पार्क में सुंदर पैदल ट्रैक भी बनाया गया |
पार्क अप्रैल में पर्यटकों के लिए खोला गया था। इसी दौरान इंदौर वनमंडल ने रुकने की सुविधाएं तैयार कर ली थीं और उनकी दरों का प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा था। दरें तय करने में कुछ महीनों का समय लगा और आखिरकार अक्टूबर में मंजूरी मिली। मंजूरी मिलते ही बुकिंग शुरू हुई और पहली बुकिंग भोपाल के पर्यटकों द्वारा कराई गई।
पार्क में एक सुंदर पैदल ट्रैक भी बनाया गया है, जहां सुबह और शाम प्रकृति की शांति का आनंद लिया जा सकता है। साथ ही वन्यजीवों को भी नजदीक से देखने को मौका मिलेगा। वनमंडल अधिकारी प्रदीप मिश्रा ने बताया कि नाइट स्टे शुरू होने के बाद पर्यटकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। दिसंबर के लिए भी कई पर्यटक मड हाउस बुक करवा चुके हैं।
यह रहेंगी नाइट स्टे की दरें
मड हाउस (नान एसी) : 1500 रुपये
ठहरना और दोपहर-रात का भोजन : 3000 रुपये
स्विस टेंट (नान एसी) : 1500 रुपये
ठहरना, चाय-नाश्ता व दोपहर-रात का भोजन : 3000 रुपये
सामान्य टेंट : 750 रुपये
प्रवेश शुल्क, भोजन व अन्य एडवेंचर एक्टिविटी : 350 रुपये
मध्यप्रदेश
Home
About us
Advertise With Us
Disclaimer
Privacy Policy
Subscription Policy
Follow us on


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें